CGPC कार्यालय पहुंचे DRM तरुण हुरिया, सिख समाज को दिया भरोसा– ‘आंदोलन की नौबत नहीं आएगी’
सर्च न्यूज: सच के साथ: टाटानगर से अमृतसर जाने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को आगामी शीतकालीन मौसम में कोहरे का हवाला देकर बंद करने के रेलवे के फैसले के खिलाफ जमशेदपुर में बड़े आंदोलन की शुरुआत हो चुकी थी। सिख समाज द्वारा लगातार पांचवें साल ट्रेन को रद्द किए जाने की अधिसूचना का कड़ा विरोध किया जा रहा था, जिसके तहत ‘रेल रोको आंदोलन’ और चक्का जाम की रणनीतियां बनाई गई थीं। इसी जनाक्रोश और बढ़ते आंदोलन के बीच चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम (DRM) तरुण हुरिया स्वयं सक्रिय हुए और मामले को सुलझाने के लिए सीधे मोर्चे पर उतरे।
यात्रियों की धार्मिक, सामाजिक और व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डीआरएम ने बताया कि जलियांवाला बाग एक्सप्रेस के निरस्तीकरण आदेश को वापस लेने की आधिकारिक अनुशंसा रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय को लिखित रूप में भेज दी गई है। इस मौके पर सीजीपीसी की ओर से टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस को भी सप्ताह में तीन दिन के बजाय रोजाना चलाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। अधिकारियों की इस त्वरित और सकारात्मक पहल के बाद सिख समाज एवं यात्रियों ने राहत की सांस ली है और रेलवे बोर्ड से जल्द ही इस पर अंतिम मोहर लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
