Central Govt Offices in Delhi to Remain Closed on September 11 : BRICS Summit के चलते दिल्ली में 11 सितंबर को केंद्रीय सरकारी दफ्तर बंद
सर्च न्यूज: सच के साथ: दिल्ली में होने वाले BRICS Leaders’ Summit को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को बंद रहेंगे। सरकार के इस फैसले का उद्देश्य शिखर सम्मेलन के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।
सरकारी कार्यालयों के लिए 11 सितंबर को घोषित अवकाश के बाद 12 और 13 सितंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण लगातार तीन दिनों तक केंद्रीय कार्यालय बंद रहेंगे। हालांकि, आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े विभागों पर अलग-अलग निर्देश लागू हो सकते हैं।
BRICS Summit के दौरान भारत की कूटनीतिक भूमिका पर भी पूरी दुनिया की नजर रहेगी। सम्मेलन में वैश्विक अर्थव्यवस्था, व्यापार, ऊर्जा, विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
