CBI Names 6 IAS Officers in Haryana Fraud Case. ₹504 करोड़ के IDFC बैंक फ्रॉड में बड़ा एक्शन |
सर्च न्यूज: सच के साथ: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों से जुड़े कथित ₹504 करोड़ के IDFC First Bank–AU Small Finance Bank फंड घोटाले में बुधवार, 2 सितंबर 2026 को तीसरी चार्जशीट दाखिल की। पंचकूला की विशेष CBI अदालत में दाखिल इस चार्जशीट में कुल 19 आरोपियों को नामजद किया गया है, जिनमें हरियाणा कैडर के छह IAS अधिकारी भी शामिल हैं।
CBI के अनुसार, कथित घोटाले में हरियाणा सरकार के आठ विभागों और संस्थानों के फंड को कुछ बैंक शाखाओं में स्थानांतरित कर कथित तौर पर तीसरे पक्ष के खातों में भेजा गया। जांच एजेंसी का आरोप है कि सरकारी वित्तीय नियमों की अनदेखी करते हुए रकम को कई खातों के जरिए घुमाया गया और बाद में नकदी में बदला गया। इस मामले का खुलासा फरवरी 2026 में हुआ था, जिसके बाद CBI ने जांच अपने हाथ में ली
इस तीसरी चार्जशीट के बाद मामले में चार्जशीट किए गए आरोपियों की कुल संख्या 37 हो गई है। CBI ने अब तक 26 आरोपियों को गिरफ्तार करने और मामले में 54 जगहों पर तलाशी लेने की जानकारी दी है। एजेंसी ने करीब ₹20 करोड़ मूल्य का सोना भी जब्त किया है। हालांकि IAS अधिकारियों के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी का मुद्दा अभी बाकी है, इसलिए अदालत द्वारा उनके खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लेने की प्रक्रिया मंजूरी मिलने के बाद आगे बढ़ेगी
