September 4, 2026

Bilaspur: बिलासपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के दौरान फटा टायर

Screenshot_20260828_215435_ChatGPT

सर्च न्यूज: सच के साथ: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार, 28 अगस्त को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली से पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 के लैंडिंग के दौरान बाईं ओर का टायर फट गया। घटना सुबह करीब 11 बजे हुई।

विमान में 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर, यानी कुल 41 लोग सवार थे। टायर फटने के बाद सभी यात्रियों और चालक दल को सुरक्षित विमान से बाहर निकालकर रनवे से टर्मिनल भवन पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद विमान को तकनीकी जांच के लिए रोक दिया गया और बिलासपुर से आगे संचालित होने वाली उड़ान को रद्द कर दिया गया। टायर फटने की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है और इसकी जांच की जा रही है।

You may have missed