Bihar: नालंदा में मिड-डे मील खाने के बाद 15 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, सर्फ परोसने के आरोप से मचा हड़कंप
सर्च न्यूज: सच के साथ: नालंदा के मध्य विद्यालय परासी में मिड-डे मील खाने के बाद करीब 15 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों ने गले में जलन और पेट दर्द की शिकायत की। भोजन में नमक की जगह सर्फ डालने के आरोप लगे हैं, जबकि DEO ने इसे अफवाह बताते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
दूसरी ओर, जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचंद्र ने खाने में सर्फ मिलाने की बात को सिरे से खारिज करते हुए इसे अफवाह बताया। उन्होंने तर्क दिया कि उसी एनजीओ की ओर से मंगलवार को 23 हजार बच्चों को खाना परोसा गया था। यदि भोजन में कोई हानिकारक तत्व होता तो उसका व्यापक असर दिखाई देता।
डीईओ ने कहा कि अस्पताल में भर्ती सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द छुट्टी दे दी जाएगी। मामले की गहन विभागीय जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
