बिहार के गांवों में स्वास्थ्य की नई रोशनी, सारण में शुरू हुआ अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल
बिहार के सारण जिले में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। Gautam Adani और Priti Adani ने मस्तीचक में ‘अदाणी अखंड ज्योति आई केयर हॉस्पिटल’ का उद्घाटन किया। यह पहल ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सस्ती एवं आधुनिक नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल नेटवर्क पिछले कई वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में लाखों मरीजों का इलाज कर चुका है और हर साल बड़ी संख्या में आंखों के ऑपरेशन करता है। इस नई परियोजना के जरिए उत्तर और मध्य भारत के दूरदराज इलाकों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
