भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का तीन दिवसीय झारखंड दौरा, 24-25 october को होने वाली कार्यसमिति बैठक में होंगे शामिल
सर्च न्यूज: सच के साथ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 23 अक्टूबर की शाम 7 बजे तीन दिवसीय दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद झारखंड की धरती पर यह उनका दूसरा आगमन है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी के अनुसार, बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया जाएगा। राजधानी रांची के विभिन्न प्रमुख चौकों और मार्गों को इस खास दौरे के लिए भाजपा के झंडों, बैनरों तथा होर्डिंग्स से पाट दिया गया है।
इस संगठनात्मक बैठक के दौरान पार्टी मुख्य रूप से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का रोडमैप तैयार करेगी। इसके साथ ही, राज्य की वर्तमान सरकार की विफलताओं को उजागर करने और गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर शुरुआती चुनावी समीकरणों व प्रत्याशियों के चयन पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि नितिन नबीन का झारखंड से गहरा और भावनात्मक जुड़ाव रहा है, इसलिए उनके इस तीन दिवसीय प्रवास से राज्यभर के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और जोश का संचार होगा।
