Baldwin Farm Area High School organises Matri Pujan:बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में मातृ पूजन समारोह का आयोजन
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर, 5 अक्टूबर 2026: बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में कक्षा चतुर्थ एवं पंचम के विद्यार्थियों की माताओं के सम्मान में भावपूर्ण मातृ पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मातृ सम्मान, कृतज्ञता और पारिवारिक मूल्यों की भावना को सुदृढ़ करना था।समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी माताओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया तथा उनके प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। यह आयोजन मां और संतान के बीच के पवित्र एवं अटूट संबंध को समर्पित था।
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित निदेशक (प्रशासन) डॉ. राजीव रंजन सिन्हा एवं सचिव श्री प्रभास कुमार ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों में भारतीय संस्कार, पारिवारिक मूल्यों तथा माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।मातृ पूजन समारोह ने मां के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता के भाव को और अधिक सशक्त किया तथा विद्यार्थियों के लिए इसे एक अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायक अनुभव बना दिया।




