अस्मिता नेशनल विमेंस रोइंग लीग में टाटा स्टील फाउंडेशन की ‘स्टील ओअर्स’ टीम बनी द्वितीय उपविजेता, खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन।
सर्च न्यूज: सच के साथ: ‘स्टील ओअर्स’ (Steel Oars) टीम ने अस्मिता नेशनल विमेंस रोइंग लीग (Asmita National Women’s Rowing League) में द्वितीय उपविजेता (Second Runner-Up) का स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता के दौरान एकेडमी की महिला खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
टीम को यह ऐतिहासिक सफलता मुख्य कोच सोमा बरुआ (Soma Barua) के कुशल मार्गदर्शन और रणनीतिक प्रशिक्षण के चलते मिली है।
