September 5, 2026

Arrest of Anup Ray:जमीन-मकान के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप, जमशेदपुर का अनूप राय गिरिडीह से गिरफ्तार

Screenshot_20260717_141256_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के अनूप राय को गिरिडीह पुलिस ने जमीन और मकान के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गिरिडीह के पचंबा थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर जमुआ थाना क्षेत्र के टीकामघा से की गई, जहां आरोपी को उसकी कार के साथ दबोचा गया। अनूप राय के खिलाफ झारखंड सहित देश के कई अन्य राज्यों में भी जालसाजी और धोखाधड़ी के 40 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिसके कारण पुलिस काफी लंबे समय से उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

यह मामला मकतपुर बरगंडा में 2 करोड़ 25 लाख रुपये में जमीन-मकान के सौदे से जुड़ा है, जिसके लिए राजीव रंजन और उनके सहयोगियों ने आरोपी को 1 करोड़ 69 लाख रुपये से अधिक का एडवांस भुगतान किया था।धोखाधड़ी तब सामने आई जब जांच में पता चला कि आरोपी ने संपत्ति के लिए 1976 की एक वसीयत पेश की, जबकि उसकी अपनी जन्मतिथि 1978 की थी। उसने फर्जी दस्तावेज के जरिए यह ठगी की और इस संपत्ति का सौदा पहले ही किसी और के साथ किया हुआ था।

You may have missed