September 7, 2026

Arka Jain University:अरका जैन यूनिवर्सिटी ने यातायात नियंत्रण के लिए सरायकेला पुलिस को सौंपे 20 बैरियर

IMG-20260527-WA0002

सर्च न्यूज: सच के साथ: गम्हरिया/जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया स्थित अरका जैन विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बुधवार को जिला ट्रैफिक पुलिस को 20 नए बैरियर सौंपा। विश्वविद्यालय के इंजीनयरिंग एंड आईटी विभाग की वर्कशॉप में सभी 20 बैरियर का निर्माण किया गया है। बैरियर का निर्माण विभाग के विद्यार्थियों ने किया है।

विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि जिले की आरक्षी अधीक्षक (एसपी) निधि द्विवेदी की पहल पर यह कदम उठाया गया है। स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर राजू ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से सभी बैरियर प्राप्त किया। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि इससे जिसे की ट्रैफिक पुलिस यातायात नियंत्रण एक हद तक सहूलियत होगी।

इस दौरान विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रतिकुलपति प्रो. (डॉ.) अंगद तिवारी, निदेशक सह कुलसचिव डॉ. अमित कुमार श्रीवास्तव, इंजीनियरिंग एंड आईटी विभाग के डीन डॉ. अरविंद पांडेय, असिस्टेंट डीन डॉ. अश्विनी कुमार, सीआईकेएस को-ऑर्डिनेटर डॉ. मनोज पाठक, डॉ पोम्पी दास सेनगुप्ता समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

You may have missed