Adityapur:आदित्यपुर में वज्रपात से 21 वर्षीय युवती की मौत, परिवार में पसरा मातम
सर्च न्यूज: सच के साथ: आदित्यपुर। सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम हुए वज्रपात की घटना में 21 वर्षीय युवती मुस्कान लोहार की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।
घटना की सूचना मिलने पर आरआईटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर फैलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाओं के बीच स्थानीय लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और अन्य असुरक्षित स्थानों से दूर रहने की अपील की जा रही है।
