September 4, 2026

Abhinandan Varthaman Begins New Chapter as Commercial Pilot with FLY91. वीर चक्र विजेता अभिनंदन वर्धमान की नई उड़ान, अब FLY91 के कमर्शियल पायलट बने

file_0000000030ac8207a51ad7f36ef60d92

सर्च न्यूज: सच के साथ: भारतीय वायुसेना के वीर चक्र सम्मानित पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने अपने करियर की नई पारी शुरू की है। करीब 22 वर्षों तक भारतीय वायुसेना में सेवा देने के बाद अब वह नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में कदम रख चुके हैं। रिपोर्टों के मुताबिक अभिनंदन अगस्त 2026 में गोवा स्थित क्षेत्रीय एयरलाइन FLY91 से पायलट के तौर पर जुड़े हैं।

अभिनंदन ने 31 मार्च 2026 को भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्ति ली थी। इसके बाद उन्होंने कमर्शियल एविएशन में करियर बनाने का फैसला किया। फिलहाल वह व्यावसायिक उड़ानों के लिए जरूरी प्रशिक्षण और प्रक्रियाएं पूरी कर रहे हैं। प्रशिक्षण और नियामकीय मंजूरियां पूरी होने के बाद उनके FLY91 के ATR 72-600 विमान उड़ाने की उम्मीद है

अभिनंदन वर्धमान को देश और दुनिया में खास पहचान 27 फरवरी 2019 की भारत-पाकिस्तान हवाई भिड़ंत के बाद मिली थी। उस दौरान वह MiG-21 Bison उड़ा रहे थे और पाकिस्तानी विमान के खिलाफ हवाई कार्रवाई में शामिल हुए। उनका विमान क्षतिग्रस्त होने के बाद उन्होंने पैराशूट से छलांग लगाई और पाकिस्तानी क्षेत्र में पहुंच गए, जहां उन्हें तीन दिनों तक हिरासत में रखा गया। 1 मार्च 2019 को उनकी भारत वापसी हुई

अभिनंदन की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें 2021 में वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। अब सैन्य विमान से लेकर यात्री विमान तक का उनका यह नया सफर aviation जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनकी नई भूमिका भारतीय वायुसेना के एक अनुभवी फाइटर पायलट के नागरिक उड्डयन में प्रवेश की महत्वपूर्ण मिसाल मानी जा रही है।

You may have missed