आदित्यपुर आवास बोर्ड विवाद गरमाया: झामुमो ने सौंपा ज्ञापन, जांच पूरी होने तक कार्रवाई पर रोक की मांग
आदित्यपुर में भूखंड विवाद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नगर कमिटी ने आवास बोर्ड के अधिकारियों से मुलाकात कर विवादित भूखंड डीएस-01 मामले में जल्दबाजी में कोई कदम न उठाने की मांग की है।
इस मुद्दे को लेकर झामुमो ने मामले की संवेदनशीलता पर जोर दिया और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। नेताओं का कहना है कि बिना तथ्यों की पूरी पड़ताल किए उठाया गया कोई भी कदम विवाद को और बढ़ा सकता है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान, उपाध्यक्ष लालबाबू सरदार, बीरेन्द्र गुप्ता, नगर सचिव कृष्ण चन्द्र महतो समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अब सबकी नजर आवास बोर्ड की अगली कार्रवाई और इस विवाद पर आने वाले प्रशासनिक फैसले पर टिकी है।
