60 घंटे तक मलबे में दबी रही 6 साल की मासूम, रोने की आवाज सुनकर रेस्क्यू टीम ने बचाया; नेपाल बाढ़ के बीच चमत्कार
सर्च न्यूज: सच के साथ: काठमांडू/रसुवा: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के बीच एक छह वर्षीय बच्ची के सुरक्षित बचाए जाने की खबर ने राहत और उम्मीद की किरण जगाई है। रसुवा जिले के टिमुरे इलाके में बच्ची करीब 55 से 60 घंटे तक मिट्टी और मलबे के नीचे दबी रही। सशस्त्र पुलिस बल (APF) की रेस्क्यू टीम ने शुक्रवार शाम उसके रोने की आवाज सुनी और लगातार प्रयास के बाद उसे जिंदा बाहर निकाल लिया।
बाद की जानकारी के अनुसार बच्ची के माता-पिता भी जीवित मिले और उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ के तेज बहाव में दोनों एक दीवार से जा टकराए थे, जिससे उनकी जान बच गई।
