November 3, 2026

30 मिनट की आफत: जमशेदपुर में आधे घंटे की मूसलाधार बारिश से तालाब बनीं सड़कें

file_00000000d5788208b2509b50925fd1f0

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर: औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में 6 अक्टूबर की रात मौसम ने अचानक करवट ली और महज 30 मिनट की मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर की सूरत बिगाड़ कर रख दी। मंगलवार देर रात हुई इस तेज बारिश के कारण शहर की प्रमुख सड़कें और रिहायशी इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए। आधे घंटे की इस आफत ने नगर निकाय और प्रशासन के दावों की हवा निकाल दी, जिससे कई प्रमुख रास्तों पर घुटनों तक पानी भर गया और पूरी रात राहगीर तथा वाहन चालक जगह-जगह फंसे नजर आए।

देखते ही देखते साकची, मानगो, आजादनगर, कदमा और सोनारी जैसे व्यस्त इलाकों की सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं। नालियों के जाम होने और लचर ड्रेनेज सिस्टम के कारण पानी का निकास नहीं हो सका, जिससे सड़कों पर खड़ा पानी लोगों के घरों और दुकानों में भी घुस गया। सड़कों पर हुए इस भारी जलभराव के चलते यातायात पूरी तरह से चरमरा गया। टाटानगर स्टेशन रोड, जुबली पार्क गेट और बस स्टैंड के पास पानी जमा होने से दर्जनों दोपहिया और चार पहिया वाहन बीच सड़क पर ही बंद हो गए, जिन्हें धक्का मारकर किनारे ले जाना पड़ा।

You may have missed