Uttrakhand: उत्तराखंड में बाढ़ का कहर: तमक नाले पर बना बेली ब्रिज बहा, सीमा क्षेत्र से टूटा सड़क संपर्क
सर्च न्यूज: सच के साथ: चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार शाम भारी बारिश और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण तमक नाले पर बना बेली ब्रिज बाढ़ के पानी में बह गया। यह पुल मलारी-नीती राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित था और इसके टूटने से नीती घाटी के करीब एक दर्जन गांवों के साथ-साथ सीमा क्षेत्र का सड़क संपर्क प्रभावित हो गया है।
पुल के बह जाने से जुम्मा, नीती समेत करीब एक दर्जन गांवों और भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्र तक पहुंच प्रभावित हुई है। सड़क संपर्क बहाल करने के लिए BRO ने वैकल्पिक व्यवस्था पर काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति का आकलन करने के बाद यातायात बहाल करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इस घटना ने पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक आने वाली बाढ़ और तेज जलधाराओं के खतरे को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
