November 4, 2026

Three Days, Three Major Crimes Shake Jamshedpur: तीन दिनों में तीन बड़ी आपराधिक घटनायें:जमशेदपुर में आपराधिक घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

IMG-20260926-WA0009

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर में 24 से 26 सितंबर के बीच लगातार सामने आई तीन बड़ी आपराधिक घटनाओं ने शहर में सनसनी पैदा कर दी है।

  1. कैनरा बैंक में ₹33.62 करोड़ की ऐतिहासिक डकैती (24 सितंबर 2026) झारखंड के इतिहास की सबसे बड़ी बैंक डकैती: गोलमुरी बाजार स्थित Canara Bank की शाखा में रेनकोट पहने 5 हथियारबंद अपराधी घुसे. उन्होंने गार्ड को घायल कर कर्मचारियों को बंधक बना लिया.लूट: अपराधी मात्र 24 मिनट के भीतर 23.80 किलोग्राम सोना (कीमत करीब 33 करोड़ रुपये) और ₹43 लाख कैश लेकर दो मोटरसाइकिलों पर फरार हो गए. इस मामले की जांच के लिए 20 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया गया है.
  2. आरती ज्वेलर्स में लाखों की चोरी (24-25 सितंबर 2026 की रात: बैंक डकैती के अगले ही दिन अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए गोलमुरी मेन मार्केट में स्थित आरती ज्वेलर्स को निशाना बनाया.लूट: चोरों ने दुकान के शटर के वेंटिलेटर को काटकर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी लेकर फरार हो गए, जिससे स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया.
  3. सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग: जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के ‘उडुपी उपहार’ रेस्टोरेंट में 26 सितंबर 2026 की दोपहर दो नकाबपोश अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें जेएमएम नेता डोमिनिक सैमसन समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के अनुसार घायलों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और इस गैंगवार की आशंका वाली घटना की जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की तलाश की जा रही है.

You may have missed