समुद्र से सबसे पहले निकली ज़मीन‚ सिंहभूम बना धरती की शुरुआत का गवाह
Oplus_16908288
सर्च न्यू , सच के साथ : जमशेदपुर /रांची- दुनिया में सबसे पहले कौन-सी ज़मीन समुद्र से बाहर निकली थी? यह सवाल जितना वैज्ञानिक है, उतना ही रोमांचक भी। और इसका उत्तर झारखंड के लोगों, विशेष रूप से सिंहभूम क्षेत्र के निवासियों के लिए गर्व से भर देने वाला है—क्योंकि वैज्ञानिक शोधों के अनुसार, सिंहभूम की धरती

अब तक वैज्ञानिक मानते रहे हैं कि महाद्वीपों का निर्माण प्लेट टेक्टोनिक्स—यानी पृथ्वी की सतह पर मौजूद टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल—के कारण हुआ था। लेकिन इस नई स्टडी का दावा है कि धरती के अंदर से उठते गर्म मैग्मा ने सबसे पहले जो ज़मीन उभारी, वह सिंहभूम की धरती थी। शोधकर्ताओं के मुताबिक, यह घटना करीब 70 करोड़ साल पहले नहीं, बल्कि 3.2 अरब साल पहले ही घट चुकी थी।

वैज्ञानिकों को सिंहभूम में मिले प्राचीन बलुआ पत्थर (Sandstone) में समुद्र के किनारे के ऐसे निशान मिले हैं, जो उस कालखंड के हैं जब धरती का अधिकांश हिस्सा समुद्र के नीचे डूबा हुआ था और कोई भी भूभाग मौजूद नहीं था। ऐसे में यह खोज न केवल भूगर्भशास्त्र के इतिहास में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह झारखंड के सिंहभूम क्षेत्र को धरती की उत्पत्ति से जुड़ी कहानी का अहम हिस्सा बना देती है।इस ऐतिहासिक खोज ने सिंहभूम को विश्व मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई है—एक ऐसी भूमि के रूप में, जहां धरती ने पहली बार समुद्र से बाहर आकर खुद को प्रकट किया।


