टाटा स्टील की कार्रवाई: जमशेदपुर के P&M मॉल पर करोड़ों का बकाया, Tata Steel Plant Area के लैंड डिपार्टमेंट ने शुरू की जमीन की मापी
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित P&M Hi-Tech City Centre Mall पर टाटा स्टील का करीब 223 करोड़ रुपये का भारी बकाया है, जिसके बाद हाई कोर्ट के आदेश पर मॉल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस अभियान के तहत Tata Steel Plant Area के लैंड डिपार्टमेंट (भूमि विभाग) के अधिकारियों और Jamshedpur Notified Area Committee (JNAC) की एक संयुक्त सरकारी टीम ने मौके पर पहुंचकर मॉल परिसर का गहन सर्वेक्षण और मापी शुरू कर दी है। इस टीम द्वारा मॉल की कुल लंबाई, चौड़ाई और उसके वास्तविक क्षेत्रफल की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि जमीन की सटीक स्थिति का आकलन किया जा सके।
