September 6, 2026

Tata JFC:जमशेदपुर एफसी फैंस के लिए बड़ी राहत: टाटा स्टील ने भविष्य की योजनाओं को किया स्पष्ट

Screenshot_20260803_213445_Instagram

सर्च न्यूज: सच के साथ: टाटा स्टील ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) को बंद करने और इंडियन सुपर लीग (ISL) से हटने के फैसले पर आधिकारिक स्पष्टता दी है कंपनी ने स्पष्ट किया कि खर्चों में कटौती (कॉस्ट कटिंग) और नए क्लब-संचालित मॉडल के तहत एआईएफएफ (AIFF) की समय सीमा के भीतर भागीदारी शुल्क न चुका पाने के कारण वरिष्ठ टीम के संचालन को बंद करने का बोर्ड द्वारा कड़ा निर्णय लिया गया है। डूरंड कप के बीच अचानक लिए गए इस फैसले से खिलाड़ियों और फुटबॉल प्रशंसकों में गहरी निराशा है, जिसके बाद टाटा स्टील प्रबंधन ने स्थिति साफ करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई

प्रबंधन ने क्लब के खिलाड़ियों और कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। टाटा स्टील के अनुसार, जेएफसी में कार्यरत सभी स्थायी कर्मचारियों को कंपनी के विभिन्न विभागों में समायोजित किया जाएगा। इसके साथ ही, आगामी सत्र के लिए अनुबंधित खिलाड़ियों को उनके अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) की पूरी राशि और तय सुविधाएं दी जाएंगी, और वे अन्य क्लबों में शामिल होने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र रहेंगे।

भविष्य की योजनाओं को लेकर टाटा स्टील ने स्पष्ट किया है कि जेएफसी का सीनियर संचालन बंद होने का मतलब शहर में फुटबॉल का अंत नहीं है। कंपनी जमशेदपुर फुटबॉल एंड स्पोर्टिंग प्राइवेट लिमिटेड (JFSPL) और टाटा फुटबॉल एकेडमी (TFA) के माध्यम से ग्रासरूट स्तर पर काम करती रहेगी। युवा प्रतिभाओं को तराशने, स्थानीय क्लबों को बढ़ावा देने और जमीनी स्तर पर फुटबॉल के विकास के लिए टाटा समूह का समर्थन पहले की तरह ही मजबूत रहेगा।