सुरक्षा बलों का महा-ऑपरेशन: जमशेदपुर के जंगलों में 11 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और घातक हथियार जब्त
सर्च न्यूज: सच के साथ: पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जमशेदपुर में नक्सलियों (भाकपा माओवादी) के खिलाफ सुरक्षा बलों को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिब के कुशल निर्देशन में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के ठिकानों पर 11 घंटे तक एक सघन और व्यापक संयुक्त सर्च अभियान चलाया।सुरक्षा बलों का यह मेगा सर्च ऑपरेशन सुबह 5:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक लगातार जारी रहा। दुर्गम जंगली रास्तों और पहाड़ी इलाकों की व्यवस्थित रूप से तलाशी के दौरान एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटा बांकी व कुड़लुंग पहाड़ तथा चाकुलिया के जोभी जंगल में छिपाकर रखे गए घातक हथियारों का जखीरा बरामद हुआ। बरामद सामानों में एक इंसास (INSAS) राइफल, एक एकेएम (AKM) राइफल, 232 चक्र जिंदा गोलियां (कारतूस), पांच मैगजीन और एक सीलिंग शामिल हैं।
