November 4, 2026

Surendra Koli Death Mystery: Blood Marks Raise Questions, Postmortem Report Awaited. सुरेंद्र कोली की मौत पर अब भी सवाल, नाक-मुंह से खून ने बढ़ाया सस्पेंस

6ab33d63800f7-surendra-koli-234554247-16x9

सर्च न्यूज: सच के साथ: निठारी कांड से जुड़े रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत के चार दिन बाद भी उसकी मौत की वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। 18 सितंबर को हरिद्वार के सप्तऋषि इलाके में एक छोटी चाय की दुकान के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होने की बात कही गई है।

मामले में सबसे ज्यादा सवाल उसके नाक और मुंह के पास मिले खून के निशानों को लेकर उठ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, शरीर पर चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। परिवार के कुछ सदस्यों ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले हैं, लेकिन अब तक किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सामने नहीं आने की बात कही गई है

सुरेंद्र कोली जेल से रिहा होने के बाद हरिद्वार में नई जिंदगी शुरू करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के अनुसार, उसने सप्तऋषि क्षेत्र में किराये पर छोटी दुकान लेकर चाय बेचने का काम शुरू किया था और दुकान शुरू करने के लिए करीब 5,000 रुपये उधार लिए थे। पुलिस ने आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव की बात भी कही है, हालांकि मौत का अंतिम कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होग

सुरेंद्र कोली निठारी मामले में लंबे समय तक जेल में रहा था। उसके खिलाफ दर्ज मामलों में अदालतों से लगातार राहत मिली और 2025 में अंतिम मामले में भी उसे बरी कर दिया गया था। अब उसकी मौत की परिस्थितियों को लेकर पुलिस पोस्टमार्टम और जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रही है।

You may have missed