सुशांत सिंह राजपूत केस: पोस्टमार्टम में टूटी मिली थी पैर की हड्डी और गले पर स्टन गन के निशान, बहन श्वेता सिंह कीर्ति का बड़ा खुलासा!
सर्च न्यूज: सच के साथ: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दिवंगत अभिनेता के पोस्टमार्टम से जुड़ा एक बेहद गंभीर और बड़ा दावा किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कñई चौंकाने वाली बातें साझा की हैं।
पोस्टमार्टम करने वाले शख्स का हवाला: इस वीडियो के दौरान श्वेता सिंह कीर्ति ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें कुछ समय पहले ही इस बात की जानकारी प्राप्त हुई थी कि भाई का पोस्टमार्टम करने वाले व्यक्ति ने यह स्वीकार किया था कि उन पर स्टन गन का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि अभिनेता के पैर टूटे हुए थे और उनके शरीर पर काफी अधिक फोर्स यानी बल का प्रयोग किया गया था।
