Shri Maa Durga Puja Committee Formed in Ramnagar, Govind Pathak Elected President. रामनगर में श्री मां दुर्गापूजा कमेटी का गठन, गोविंद पाठक बने अध्यक्ष
गुवा के रामनगर स्थित हरिओम स्पोर्टिंग क्लब में श्री मां दुर्गापूजा कमेटी का गठन किया गया। बैठक में आगामी दुर्गापूजा आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और समिति के पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं।
इस दौरान गोविंद पाठक को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों को भी उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में आगामी दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर आगे की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां करने पर जोर दिया।
