Shashi Tharoor wrote an emotional post on twitter: शशि थरूर ने जंतर-मंतर प्रदर्शन पर भावुक पोस्ट लिख छात्रों के गुस्से को बताया जायज; सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील की।
सर्च न्यूज: सच के साथ: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और 18 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में एक भावुक खुला पत्र जारी किया है। थरूर ने इस पत्र में छात्रों के गुस्से को जायज ठहराते हुए कहा कि यह कोई अनुशासनहीनता नहीं, बल्कि एक पूरी पीढ़ी की गहरी पीड़ा है, जिसने सब कुछ सही करने के बाद भी खुद को ठगा हुआ महसूस किया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब देश में प्रश्नपत्र लीक होते हैं और परीक्षाएं रद्द होती हैं, तो इसका सबसे बड़ा नुकसान अमीर परिवारों को नहीं, बल्कि साधारण और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को उठाना पड़ता है
इसके साथ ही, कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार से हठ छोड़ने और प्रदर्शनकारी युवाओं के साथ तुरंत सम्मानजनक बातचीत शुरू करने का कड़ा आग्रह किया है। थरूर ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की जायज मांगों को सुनना और उनके साथ संवाद स्थापित करना किसी भी सरकार की कमजोरी नहीं, बल्कि एक महान राजनेता की असली पहचान (स्टेट्समैनशिप) होती है। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त किया कि संसद का सत्र शुरू हो चुका है, इसलिए अब इस गंभीर मुद्दे को लोकतंत्र के सबसे बड़े मंच पर पूरी मजबूती से उठाया जाएगा ताकि परीक्षा प्रणाली में आवश्यक सुधार लाए जा सकें।
