Saraikela: शेल्टर होम से दो बच्चियों के गायब होने से प्रशासनिक अमले में मचा हड़कंप,जांच के लिए पहुंचीं DSWO
सर्च न्यूज: सच के साथ: सरायकेला-खरसावां जिले के छोटा गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो नाबालिग बच्चियों के लापता होने की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार देर शाम की है, जब दोनों बच्चियां संस्थान की ऊंची चहारदीवारी लांघकर फरार हो गईं। इस सुरक्षा चूक की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
फिलहाल, प्रशासन की कई टीमें और स्थानीय पुलिस बच्चियों की तलाश में जुटी हुई हैं। रातभर चले सर्च ऑपरेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी अब तक बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। जिला कल्याण पदाधिकारी संतोष ठाकुर ने इस मामले में गम्हरिया थाने में एक आधिकारिक सनहा (U.D. Case) भी दर्ज करा दिया है ताकि कानूनी रूप से छानबीन को आगे बढ़ाया जा सके।वात्सल्य बालिका गृह की दीवार लांघकर दो बच्चियां फरार,
