RTI से खुलासा: PM की 2 दिन की सऊदी यात्रा का बिल ₹15.54 करोड़!
सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली, 18 सितंबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले साल हुई सऊदी अरब यात्रा के खर्च को लेकर विदेश मंत्रालय द्वारा दिए गए एक RTI जवाब ने चर्चा तेज कर दी है। सरकारी दस्तावेज के अनुसार इस छोटी यात्रा पर करोड़ों रुपये का खर्च आया है।
खर्च का ब्रेक-अप इस प्रकार दिया गया है:
- होटल रेंटल चार्ज – ₹10,26,39,658.88 (लगभग 10.26 करोड़)
- ट्रांसपोर्ट अरेंजमेंट – ₹4,05,77,930.67 (लगभग 4.05 करोड़)
- कम्युनिटी रिसेप्शन – Nil
यह खर्च भारतीय दूतावास, जेद्दा द्वारा वहन किया गया था।
क्यों गए थे PM सऊदी अरब?
यह दौरा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर एक आधिकारिक State Visit था।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य जेद्दा में आयोजित *India-Saudi Arabia Strategic Partnership Council* की दूसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करना और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना था। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार प्रधानमंत्री के साथ 11 सदस्यीय उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी था, जिसमें अधिकारी और सुरक्षा कर्मी शामिल थे।
यात्रा बीच में क्यों छोटी हुई?
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कारण प्रधानमंत्री को अपनी यात्रा बीच में ही समाप्त कर 23 अप्रैल की सुबह ही भारत लौटना पड़ा था।
₹10 करोड़ होटल खर्च पर क्या है सच्चाई?
सोशल मीडिया पर इसे “PM के 2 दिन के होटल कमरे का किराया” बताया जा रहा है। हालांकि दस्तावेज में इस मद को “Hotel Rental Charges” लिखा गया है, जिसमें आमतौर पर पूरे प्रतिनिधिमंडल के कमरे, सिक्योरिटी होल्ड एरिया, मीटिंग हॉल, मीडिया और स्टाफ के लिए बुक किए गए कमरों का कुल खर्च शामिल होता है। यह सिर्फ एक व्यक्ति के कमरे का बिल नहीं होता।
