RG Kar Medical College, Kolkata: RG कर मामले में फिर होगी जांच, सीएम शुभेंदु का बड़ा ऐलान
सर्च न्यूज: सच के साथ: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 2024 में हुई महिला डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर एक बार फिर जांच तेज होने जा रही है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मामले की नए सिरे से जांच की घोषणा की है। उन्होंने प्रारंभिक जांच में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ड्यूटी में कथित लापरवाही की बात कही है।
नई जांच के साथ पुलिस की भूमिका और मामले की शुरुआती कार्रवाई भी जांच के केंद्र में रहेगी। इससे पहले राज्य सरकार ने आरजी कर मामले की जांच में कथित लापरवाही को लेकर तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ निलंबन और विभागीय जांच की कार्रवाई की थी। अब नए सिरे से जांच शुरू होने के बाद मामले से जुड़े अनसुलझे पहलुओं और कथित चूकों की पड़ताल पर सबकी नजरें टिकी हैं।
