PM Narendra Modi:PM की पोस्ट हटाने पर केंद्र सख्त, Meta के साथ एक सप्ताह में होगी उच्चस्तरीय नीति और तकनीकी बैठक
सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री की सोशल मीडिया पोस्ट हटाए जाने के मामले को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। सरकार ने इस मुद्दे पर Meta (फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी) के साथ अगले एक सप्ताह के भीतर उच्चस्तरीय नीति एवं तकनीकी बैठक करने का निर्णय लिया है। इस बैठक में यह समझने की कोशिश की जाएगी कि आखिर किस कारण से प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाई गई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बैठक भारत सरकार और वैश्विक सोशल मीडिया कंपनियों के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म की जवाबदेही, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और राष्ट्रीय हितों के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। बैठक के बाद सरकार आवश्यक नीतिगत सुधारों और दिशा-निर्देशों पर भी विचार कर सकती है।
