Patratu: Police raid on secret information, 10.19 grams of banned heroin recovered:पतरातू: गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 10.19 ग्राम प्रतिबंधित हेरोइन बरामद, तीन आरोपी जेल भेजे गए
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड की रामगढ़ जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातू थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के लिए कुछ तस्कर सक्रिय हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पतरातू एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने पतरातू-पालू रोड के पास स्थित खैरा मांझी द्वार के निकट एक बंद पड़े स्टोन क्रेशर के पास छापेमारी कर तीन संदिग्ध युवकों को धर दबोचा, जो पुलिस बल को देखकर भागने की कोशिश कर रहे थे।
गिरफ्तार किए गए तीनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए पुलिस का सघन चेकिंग और छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

