NIT Jamshedpur Forms New Cooperative Committee, Binod Singh Appointed President. एनआईटी जमशेदपुर में सहकारी समिति की नई कार्यकारिणी, बिनोद सिंह बने अध्यक्ष
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) की सहकारी सहयोग समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। आमसभा में सदस्यों की मौजूदगी के बीच नए पदाधिकारियों के नाम तय किए गए। डॉ. बिनोद सिंह को समिति का अध्यक्ष और राज कुमार बैठा को सचिव नियुक्त किया गया है।
समिति का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच सहयोग और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। इसके तहत निर्धारित नियमों के अनुसार कर्मचारियों को आकस्मिक या व्यक्तिगत जरूरत के समय ऋण के रूप में आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। बैठक में समिति की कार्यप्रणाली और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से समिति के कामकाज में पारदर्शिता और बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपेक्षा की गई। बैठक के अंत में सदस्यों ने मिलकर समिति के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और कर्मचारियों के हित में काम करने का संकल्प लिया।
