Mother-Son duo held in brown sugar raid: जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर से चल रहा था ड्रग्स का सिंडिकेट, 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ मां, बेटे और नाबालिग गिरफतार
सर्च न्यूज: सच के साथ:जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला, उसके बेटे और एक नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है
सघन तलाशी के दौरान पुलिस ने घर के अंदर से 38 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर बरामद की, जिसका कुल वजन लगभग 4.32 ग्राम आंका गया है। इसके साथ ही मादक पदार्थों की बिक्री से अर्जित की गई 4,820 रुपये की नकद राशि भी पुलिस द्वारा जब्त की गई है। सोमवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी ललित मीणा ने इस पूरे गिरोह के भंडाफोड़ की आधिकारिक जानकारी दी और बताया कि यह परिवार अपने ही घर को नशे के कारोबार का मुख्य केंद्र बनाकर पूरे इलाके में ड्रग्स की सप्लाई चेन चला रहा थापुलिस जांच और आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य महिला आरोपी भारती कैबर्तो का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामलों में संलिप्त रही है। उसके खिलाफ सीतारामडेरा, जुगसलाई और सोनारी थानों में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत कई मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वे यह माल कहाँ से लाते थे और इस सिंडिकेट में कौन-कौन से अन्य लोग शामिल हैं, ताकि शहर से नशे के इस अवैध जाल को पूरी तरह से उखाड़ा जा सके।
