Monsoon Session 2026: मानसून सत्र के पहले ही दिन विपक्ष का महामंथन,अखिलेश यादव ने की राहुल गांधी से मुलाकात
सर्च न्यूज: सच के साथ: नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी राजनीतिक टकराव देखने को मिला। सदन के भीतर लगातार हंगामे के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की महत्वपूर्ण मुलाकात हुई। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने विपक्ष की साझा रणनीति पर चर्चा की और संसद में सरकार को घेरने के लिए आगे की रूपरेखा तैयार की।
इसके अलावा महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और अन्य जनहित के मुद्दों को भी संसद में मजबूती से उठाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। विपक्ष का प्रयास है कि विभिन्न दल एकजुट होकर सरकार से इन मुद्दों पर जवाब मांगें।वहीं, संसद के पहले दिन हुए हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही भी प्रभावित हुई।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विपक्ष की यह बैठक आगामी संसदीय रणनीति के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में विपक्ष किस तरह सरकार को घेरता है और सरकार इन आरोपों तथा विपक्ष की रणनीति का क्या जवाब देती है।
