MMDR Bill पर BJP का बड़ा दावा, Aditya Sahu बोले—राज्यों के अधिकार खत्म नहीं होंगे
सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) यानी MMDR संशोधन कानून को लेकर झारखंड में राजनीतिक बहस तेज है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने संशोधन कानून को लेकर विपक्ष की ओर से जताई जा रही आशंकाओं पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस कानून से राज्यों के अधिकार समाप्त नहीं होंगे। उन्होंने कांग्रेस और झामुमो के विरोध को राजनीतिक मुद्दा बताया।
राष्ट्र प्रेसवहीं, कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे पर अलग राय सामने आई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने MMDR संशोधन को झारखंड के खनिज, राजस्व और आदिवासी हितों से जोड़ते हुए भाजपा से स्पष्टीकरण मांगा है। इस तरह MMDR संशोधन कानून अब झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है।
