MLA Purnima Sahu inspected the NH-33 four-lane project:NH-33 फोरलेन परियोजना का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया निरीक्षण,कहा-निर्माण कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर निर्माणाधीन फोरलेन सिग्नेचर ब्रिज परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा की विस्तार से समीक्षा की। मौके पर मौजूद अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से उन्होंने कार्य में तेजी लाने तथा सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
पूर्णिमा साहू ने बताया कि लंबे समय से इस परियोजना के पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी और लोगों का सफर अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनेगा। उन्होंने संबंधित विभाग से नियमित निगरानी बनाए रखने और किसी भी बाधा का तत्काल समाधान करने को कहा।निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने भी सड़क निर्माण से जुड़ी कुछ समस्याओं और सुझावों को विधायक के सामने रखा। विधायक ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी एजेंसियों के समन्वय से यह महत्वाकांक्षी परियोजना तय समय पर पूरी होगी और जमशेदपुर के विकास को नई गति मिलेगी।
