मेला घूमने गए परिवार के सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, अलमारी तोड़ लाखों के गहने साफ
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हिल व्यू कॉलोनी में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि रोड नंबर 7 स्थित विश्वकर्मा पथ पर, मिश्रा नर्सिंग होम के पास रहने वाला एक परिवार घर में ताला लगाकर पास ही आयोजित एक मेले में घूमने गया था। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला चटकाया और बड़ी ही आसानी से घर के भीतर दाखिल हो गए।
इस भीषण चोरी की सूचना पीड़ित परिवार द्वारा तुरंत स्थानीय एमजीएम थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। त्योहारों के इस मौसम में घरों के खाली रहने का फायदा उठाने वाले इस गिरोह का पता लगाने के लिए पुलिस ने सघन छापेमारी शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है
