लियो क्लब ओमेगा के तृतीय पद स्थापना समारोह बिष्टुपुर के लायंस डेन में आयोजित
सर्च न्यूज; सच के साथ: लियो क्लब ओमेगा के तृतीय पद स्थापना समारोह का आयोजन बिष्टुपुर के लायंस डेन में आयोजित किया गया था। जिसमें लियो क्लब के नए सदस्यों को पूर्व जिला पाल आनंद चौधरी जी ने शपथ दिलवाई। पूर्व जिला पाल सीमा वाजपेई ने नई टीम को उनकी नई जिम्मेदारियां के बारे में बताया और लियो क्लब के इतिहास के बारे में भी उन लोगों को समझाया।
