November 4, 2026

Last-Minute Change Turns Golden, Suruchi Singh and Kamaljeet Create History at Asian Games 2026. आखिरी वक्त का फैसला बना गोल्ड का राज, सुरूचि सिंह और कमलजीत ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

file_0000000073508211afb1d152168bcc46

सर्च न्यूज: सच के साथ: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में पहला गोल्ड मेडल मिल गया है। सुरूचि सिंह और कमलजीत की भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय जोड़ी ने 484.6 अंक हासिल किए, जो एशियन गेम्स का नया रिकॉर्ड भी है।

इस जीत की खास बात यह रही कि कमलजीत को आखिरी समय में टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने केदारलिंग बालकृष्ण उचागनवे की जगह सुरूचि सिंह के साथ जोड़ी बनाई। कमलजीत ने इससे पहले पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन में 580 अंक के साथ शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद भारतीय टीम ने मिक्स्ड टीम की जोड़ी में बदलाव किया।

फाइनल में भारत ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी। दक्षिण कोरिया की जोड़ी ने रजत पदक जीता, जबकि ईरान को कांस्य पदक मिला। भारत ने अंत में 484.6 अंकों के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया और एशियन रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

यह एशियन गेम्स 2026 में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल और शूटिंग में पहला स्वर्ण है। आखिरी समय में बदली गई जोड़ी ने दबाव के बीच शानदार तालमेल दिखाया और भारत के लिए शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक की शुरुआत की।

You may have missed