September 5, 2026

Kadma,Jamshedpur: कदमा में रंगदारी ना देने पर किराना व्यवसायी पर जानलेवा हमला, बीच-बचाव करने आई महिलाओं से अभद्रता कर बदमाश फरार

Screenshot_20260719_151725_WhatsAppBusiness

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 के पास शनिवार की देर रात अपराधियों ने एक किराना दुकान संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया. भुक्तभोगी दुकानदार विशल कुमार के अनुसार, शिवम ठाकुर, आशीष, सुजीत और उनके 10 से 15 अज्ञात साथी अवैध हथियारों, लाठियों और धारदार चाकू-छुरों से लैस होकर अचानक उसकी दुकान पर आ धमके. वारदात की मुख्य वजह रंगदारी नहीं देना बताया जा रहा है, जिसका विरोध करने पर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया.

दुकान में घुसते ही बदमाशों ने दुकानदार से जबरन पैसों की मांग की। जब विशाल ने रंगदारी देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान बदमाशों ने न केवल दुकानदार की बेरहमी से पिटाई की बल्कि दुकान में मौजूद एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। चीख-पुकार सुनकर जब स्थानीय महिलाएं बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो बदमाशों ने उनके साथ भी छेड़खानी और बदसलूकी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.बाजार में शोर-शराबा और हंगामा सुनकर जब स्थानीय लोग भारी संख्या में जुटने लगे, तो खुद को घिरता देख अपराधी सहम गए। उग्र भीड़ को अपनी ओर आता देख सभी हमलावर अपनी एक मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर तंग गलियों का फायदा उठाकर पैदल ही फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लावारिस बाइक को जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

You may have missed