जुगसलाई नगर परिषद की तीसरी बोर्ड बैठक संपन्न: सफाई, अतिक्रमण और पानी समेत 9 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हुई चर्चा
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय की तीसरी बोर्ड बैठक आयोजित की गई। इस उच्च स्तरीय बैठक में शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान परिषद के समक्ष कुल 9 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए गए, जिन पर सभी उपस्थित अधिकारियों और पार्षदों ने अपनी राय रखी।
शहर के वार्ड पार्षदों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और 15वें वित्त आयोग की राशि से जल्द से जल्द विकास कार्य शुरू करने की मांग की।बैठक के समापन पर कार्यपालक पदाधिकारी और परिषद के अन्य पदाधिकारियों ने सभी पार्षदों को आश्वस्त किया कि पारित की गई योजनाओं पर त्वरित गति से कार्य शुरू किया जाएगा। नगर परिषद क्षेत्र के भीतर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समयबद्ध निवारण के लिए परिषद पूरी गंभीरता के साथ कदम उठा रही है।
