November 3, 2026

जमशेदपुर के मानगो-उलीडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोबाइल दुकान में चाकू और बम की धमकी देकर लूट का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

file_00000000141c820bb43d4bc4c4597508

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के मानगो-उलीडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिमना रोड स्थित ‘एरिक्सन मोबाइल स्टोर’ (नितिन मित्तल की दुकान) में सोमवार दोपहर उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिरफिरा युवक लूटपाट के इरादे से दुकान के अंदर घुस गया. आरोपी युवक ने दुकान में प्रवेश करते ही वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया. इस अप्रत्याशित घटना से बाजार क्षेत्र में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई.

घटना के दौरान युवक ने अपने हाथ में धारदार चाकू ले रखा था और दुकान के मालिक व कर्मचारियों को आतंकित करते हुए दावा किया कि उसके पास मौजूद बैग में बम है. उसने धमकी दी कि यदि उसे कीमती मोबाइल फोन और अन्य मांगे गए सामान तुरंत नहीं सौंपे गए, तो वह पूरी दुकान को बम से उड़ा देगा. चाकू की नोक पर वह लगातार कीमती सामान और नकदी देने की मांग पर अड़ा रहा.

हालांकि, दुकान के कर्मचारियों और वहां उपस्थित स्थानीय लोगों ने सूझबूझ और बहादुरी का परिचय दिया. लोगों ने मिलकर आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और उसकी हिंसक कोशिश को नाकाम कर दिया. इसके तुरंत बाद घटना की सूचना उलीडीह थाना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की सघन जांच शुरू कर दी है.

You may have missed