जमशेदपुर के काशीडीह में विसर्जन के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, भारी पुलिस बल तैनात
सर्च न्यूज: सच के साथ: झारखंड के जमशेदपुर अंतर्गत साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच पुराना विवाद एक बार फिर गहरा गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जिसने जल्द ही एक बड़े विवाद और मारपीट का रूप ले लिया। घटना के बाद इलाके में अचानक से तनाव फैल गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस फिलहाल मामले की गहनता से जांच कर रही है और हुड़दंग मचाने वाले तथा शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।
