November 4, 2026

जमशेदपुर बिंदल मॉल फायरिंग: सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, पुलिस ने संदिग्ध हमलावरों की पहचान की, पुलिस की कारवाई तेज

file_0000000091d082109bc246c6b08c5e1b

सर्च न्यूज: सच के साथ: आज दोपहर सोनारी स्थित मॉल में ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद CCTV फुटेज के जरिए अपराधियों का पता लगा लिया है

सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान और पुलिस कार्रवाई:जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव पर स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस ने जांच को तेज करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर घटना में शामिल मुख्य संदिग्धों की सफलतापूर्वक पहचान कर ली गई है। तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ है कि वारदात को अंजाम देने के लिए दो हमलावर रेस्टोरेंट के भीतर दाखिल हुए थे, जबकि उनका एक अन्य साथी बाहर ही गाड़ी स्टार्ट रखकर उनका इंतजार कर रहा था। गोलीबारी की इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद तीनों आरोपी एक ही वाहन पर सवार होकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

अपराधिक कनेक्शन और संलिप्त संदिग्धों के नाम का खुलासा:* जांच में सामने आया है कि जिस वाहन का इस्तेमाल किया गया, उसे कुंदन कुमार चला रहा था। उसके साथ मोहन यादव और अजीत मंडल के जुड़े होने की बात जांच में सामने आई है। पुलिस इन कड़ियों को खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मामले में सरायकेला के अपराधी अजीत मंडल का नाम सामने आया है। वह देवघर में हुए मानगो के अमरनाथ सिंह हत्याकांड में आरोपी रह चुका है।जांच में घटना को पुराने आपराधिक विवादों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, डोमिनिक के संबंध माशूक मनीष गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आई है और अजीत मंडल के साथ उसके पुराने विवाद की जानकारी भी जांच का हिस्सा है। जमीन के कारोबार से जुड़े संभावित एंगल की भी पड़ताल की जा रही है।

You may have missed