September 4, 2026

Jharkhand:झारखंड में स्वाइन फ्लू को लेकर बढ़ी चिंता, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जारी किए सख्त निर्देश

file_00000000e9708211b0773fe60edfcead

सर्च न्यूज: सच के साथ: रांची, 29 अगस्त 2026। झारखंड में स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्यभर में स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी सिविल सर्जन, मेडिकल कॉलेजों के अधीक्षक और जिला सर्विलेंस पदाधिकारियों को विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।

मंत्री ने संदिग्ध मामलों की समय पर पहचान, जांच, उपचार और जरूरत पड़ने पर त्वरित रेफरल सुनिश्चित करने को कहा है। RIMS रांची समेत मेडिकल कॉलेज अस्पतालों और सदर अस्पतालों में संभावित H1N1 मरीजों के लिए अतिरिक्त 10 बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन, दवाइयों, जांच सुविधाओं और ICU/HDU की तैयारियों पर भी जोर दिया गया है।

इसके अलावा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाने को कहा गया है। बुखार, खांसी, गले में दर्द, सर्दी-जुकाम या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई देने पर लोगों से खुद से दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विभाग स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और संभावित स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को अलर्ट मोड में रखा गया है।

You may have missed