September 5, 2026

Jamshedpur:अपराध पर लगाम के लिए पुलिस सड़कों पर, कदमा–सोनारी लिंक रोड पर वाहनों की सघन जांच

Screenshot_20260723_162824_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ:जमशेदपुर: शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को कदमा–सोनारी लिंक रोड पर पुलिस ने विशेष एंटी-क्राइम अभियान चलाया। अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।

इस अभियान में पुलिस अधिकारियों के साथ थाना पुलिस और सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद रहे। जांच के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस तथा वाहन नंबरों का मिलान किया गया। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की तत्काल सूचना देने की अपील की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You may have missed