September 5, 2026

मैत्री कबड्डी प्रतियोगिता में जमशेदपुर टीम बनी विजेता

IMG-20250830-WA0004


गुरुजात संघ में आयोजन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ एवं कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड अंतर्गत पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोनारी के गुरूजात संघ में शहरी व ग्रामीण कबड्डी खिलाड़ियों (बालक/बालिका) के बीच मैत्री कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. बारिश की वजह से केवल ग्रामीण क्षेत्र घाटशिला एवं शहरी क्षेत्र जमशेदपुर के बीच कबड्डी प्रतियोगिता रखी गई थी. दोनों वर्गों में नये खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा. अंत में दोनों वर्गों में जमशेदपुर की टीम विजय रही.
समापन समारोह में मुख्य अथिति के रूप में झारखंड बैडमिंटन संघ के सचिव प्रभाकर राव, विशिष्टअथिति अंतराष्ट्रीय साइक्लिस्ट सतवीर सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ओलंपियन हरभजन सिंह, क्रीड़ा भारती के झारखंड प्रांत मंत्री राजीव कुमार, क्रीड़ा भारती के क्षेत्रीय संयोजक सतनाम, पूर्वी सिंहभूम जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सचिव जगदीश कुमार, उपाध्यक्ष विक्रमेश कुमार, गुरूजात संघ के सचिव संतोष कुमार एवं सभी नये पुराने कबड्डी खिलाड़ी उपस्थित थे.

You may have missed