September 5, 2026

Jamshedpur: JPSC में कथित घोटाले के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा का मशाल जुलूस, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

Screenshot_20260722_171221_Chrome

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। यह आक्रोश मार्च साकची स्थित भाजपा कार्यालय से शुरू होकर जुबली पार्क गोलचक्कर तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर सरकार और JPSC के खिलाफ नारेबाजी की। भाजयुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि JPSC की परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक, अनियमितता और भ्रष्टाचार के कारण राज्य के लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य के बेरोजगार युवा लंबे समय से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस दिशा में गंभीर नजर नहीं आ रही है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं के हितों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा और जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

You may have missed