Jamshedpur DD Bar Murder Case:जमशेदपुर बिष्टुपुर डीडी बार कांड: नीरज सिंह पर कसा शिकंजा, चार चश्मदीदों की हुई गवाही; कोलकाता में इलाजरत प्रत्युष का बयान लेगी पुलिस
सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित बहुचर्चित डीडी बार (Double Down Bar & Cafe) हत्याकांड और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) की कार्रवाई तेज हो गई है. पुलिस जांच के दौरान बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह पर कानूनी शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इस सनसनीखेज मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस वैज्ञानिक, तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को कलेक्ट करने में जुटी हुई है
वहीं, इस हिंसक झड़प में गंभीर रूप से घायल हुए प्रत्यूष आनंद (प्रत्यूष सिंह) का इलाज फिलहाल कोलकाता के अस्पताल में चल रहा है, जहां उनके शरीर पर धारदार हथियार (चापड़) के कई गहरे जख्म पाए गए हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। जमशेदपुर पुलिस डॉक्टरों से हरी झंडी मिलते ही कोलकाता जाकर प्रत्यूष का आधिकारिक बयान दर्ज करेगी, जिसे इस पूरे हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने और वास्तविक वजह को सामने लाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
