September 5, 2026

Jamshedpur Cyber Crime:जमशेदपुर में फर्जी लिंक से ₹3.08 लाख की ठगी करने वाले दो शातिर अपराधि गिरफ्तार

Screenshot_20260710_214723_InShot

सर्च न्यूज: सच के साथ: जमशेदपुर पुलिस ने फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी ललित मीणा ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकाश बारिक (20 वर्ष) और अजय कुमार नायक उर्फ सोनू नायक (31 वर्ष) के रूप में हुई है। यह पूरी कार्रवाई जिला पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा तकनीकी अनुसंधान और खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई है।

इस गिरोह ने पंजाब के पटियाला निवासी एक कारोबारी करण जैन को अपना निशाना बनाया था। अपराधियों ने उन्हें एक फर्जी लिंक भेजा, जिसपर क्लिक करते ही कारोबारी की गोपनीय बैंकिंग जानकारी उनके पास पहुंच गई और उनके खाते से ₹3,08,000 उड़ा लिए गए। पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCCRP) के ‘प्रतिबिंब’ ऐप पर शिकायत दर्ज कराने के बाद बिष्टुपुर साइबर क्राइम थाना की पुलिस तुरंत हरकत में आई।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए स्मार्टफोन, एटीएम कार्ड, बैंकिंग दस्तावेज, आधार कार्ड और पैन कार्ड समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान दोनों अपराधियों ने गिरोह के एक अन्य सदस्य कृष्णा ओझा की संलिप्तता का भी खुलासा किया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

You may have missed